जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पमरे में पेंशन अदालत 2023 का आयोजन

जबलपुर दर्पण । भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के समन्वय में ऑल इंडिया पेंशन अदालत का आयोजन के माध्यम किया गया। इस आयोजन के तहत जबलपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक शील के दिशा-निर्देश में पेंशनरों की समस्याएं सुनी गई एवं उनका तुरंत निराकरण किया गया।
इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री दीपक कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (ई) श्री सी. एल. बैरवा, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (यातायात) श्री पंकज कुमार सिन्हा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार अहिरवार सहित मंडल के कार्मिक विभाग एवं लेखा विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए।
कार्यक्रम के अंत में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी (यातायात) श्री पंकज कुमार सिन्हा ने पेंशन अदालत के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसके आलावा भोपाल एवं कोटा मण्डल में भी ऑल इंडिया पेंशन अदालत 2023 का आयोजन किया गया।



