डॉ जाकिर हुसैन वार्ड में हुआ बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण । भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को पूर्व विधानसभा शहीद अब्दुल हमीद मण्डल के डॉक्टर जाकिर हुसैन वार्ड शाश्किय शाला गोहलपुर में बूथ जीता चुनाव जीता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्री नंदकुमार यादव जी मुख्यातिथि के रूप में उपस्तिथ रहे एवं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नगर महांमत्री श्री रत्नेश सोनकर जी ने कार्यकर्ताओं को बौद्धिक ज्ञान दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का संकल्प दिलाया, कार्यक्रम का संचालन सरताज मंजिल ने किया, एवं आभार प्रकट मण्डल अध्यक्ष अकील अहमद ने किया इस कार्यक्रम में मंडल एवं वार्ड के समस्त वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



