शहीदी दिवस पर 40 दिनीसुखमणि साहिब आरंभ

जबलपुर दर्पण । सिख धर्म के पंचम गुरु, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के संकलक एवं संपादक अमर शहीद साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज का पवित्र शहीदी दिवस समारोह गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार गोरखपुर में 23 मई को मनाया जाएगा । आगामी 21 मई दिन रविवार को सरदार जसवीर सिंह अमृतपाल सिंह चौपड़ा परिवार द्वारा केसरिया निशान साहिब के चोले की सेवा साध संगत के सहयोग से संपूर्ण की जायेगी । 22 मई को रात्रि 7:00 बजे से समारोह का पहला कीर्तन दरबार आरंभ हो जाएगा। गुरुजी के सम्मान में नगर के गुरुद्वारा गोरखपुर मदन महल हाथीतालअधारताल रांझी खमरिया, गुरु ग्रंथ साहिब भवन इकबाल भवन माईयां सहित विभिन्न स्थानों पर गुरु जी की अमर वाणी श्री सुखमणि साहिब जी का 40 दिवसीय समूह पाठ एवं अखंड पाठसाहिब आरंभ हो गये हैं । मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह भोगल ने बताया कि स्वर्ण मंदिर श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर पंजाब के हजूरी रागी जत्था एवं कथावाचक ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी जंडियाला एवं भाई सुरिंदर सिंह सहित अनेक विद्वतजन यहां शिरकत करेंगे । आयोजन समिति अध्यक्ष एवं गुरु द्वारा गोरखपुर के प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा ने साध संगत से उपस्थिति एवं सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया की सभा द्वारा गुरमत ज्ञान लाइब्रेरी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी एक्यूप्रेशर एक्यूपंचर क्लीनिक के साथ ही डेड बॉडी हेतु फ्रीजर एवं शव वाहन की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही हर महीने जरूरतमंद15 परिवारों को फ्री राशन दिया जा रहा है और 10 निर्धन एवं मेधावी छात्रों को स्कूल की फीस भी प्रदान की जा रही है । विवाह हेतु 5 परिवारों को नगद राशि प्रदान कर सहयोग दिया जा रहा है ।



