उत्कृष्ट सेवा देने पर राहुल तिवारी को कलेक्टर ने दिया प्रशंसनीय पत्र

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज। जिला पुलिस बल में तैनात यातायात प्रभारी राहुल तिवारी को उत्कृष्ट सेवा देने पर कलेक्टर द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि 15 अगस्त मैं पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रशंसा पत्र देकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के द्वारा सम्मानित कर हौंसला अफजाई किया गया है। बताया गया कि नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने सक्रिय रुप से राहुल तिवारी निरंतर कार्य कर रहे हैं। अवैध वाहनों को पकड़ने, वाहनों की चेकिंग सहित अन्य में सराहनीय योगदान दे रहे हैं, जिसे मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है। सम्मान पत्र मिलने के बाद शुभचिंतकों, मित्रों, वरिष्ठ जनों ने श्री तिवारी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए आगें और भी अच्छे से देश के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रेरित किया गया है।



