जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सिन्धु घाटी के शौर्य को जानेंगे शहर के युवा

जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय गौरव तथा राष्ट्रीय एकता के साथ ही सिन्धु – हिन्दु- बौद्ध समन्वय की प्रतीक बन चुकी “सिन्धु दर्शन यात्रा” 18 जून से 22 जून को सम्पन्न होने जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश शासन द्वारा सिन्धु दर्शन यात्रा में जाने वाले लोगों का चयन भारतीय सिन्धु सभा, मध्यप्रदेश के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें SDI यात्रा हेतु जबलपुर से डॉ. जय कुमार रोहाणी एवं मुकेश जैसवानी को सिन्धु घाट में आयोजित चार दिवसीय महोत्व में सिन्धु घाट पर हवन, श्री झूलेलाल जी का बहिराणा साहब आरती पल्लव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सिन्धु नदी में स्नान पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का समापन होगा ।



