आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पखवाड़े के तहत व्याख्यान का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। म.प्र.जन अभियान परिषद एवं आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के संयोजन में 6 मई से आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत जिला मुख्यालय में 08 मई को तथा सभी विकासखंड स्तर पर व्याखयान का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड पनागर में 06 मई शुक्रवार शाम 4:00 बजे से जनपद पंचायत सभाग्रह पनागर में मुख्य अतिथि माननीय डॉ जितेंद्र जामदार जी (राज्यमंत्री दर्जा) म.प्र. शासन उपाध्यक्ष म.प्र.जन अभियान परिषद, श्रीमती रीना आनंद जैन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका पनागर, मुख्यवक्ता श्री प्रशांत बाजपेयी जी वरिष्ठ चिंतक एवं स्तंभकार पांचजन्य पत्रिका की उपस्थिति में आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के उपलक्ष्य में एकात्म पर्व व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी प्रस्फुटन समितियो, नवांकुर संस्थाओ, छात्र छात्राओं मेंटर्स, अन्य स्वच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक गण उपस्थित रहेंगे।



