शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन, जबलपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तीन दिवसीय योग प्रदर्शन एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस को कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ सुनीता शर्मा के द्वारा की गई साथ ही उनके द्वारा विचार भी व्यक्त किया कि स्वस्थ जीवन शैली के लिए योग अपनाना जरूरी है विद्यार्थियों के मध्य योग विषय पर प्रश्नोत्तरी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया जिसमें ग्रुप C ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रुप B ने द्वितीय एवं ग्रुप A ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय दिवस में योग अभ्यास एवं सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्राणायाम योग श्वास अभ्यास कराया गया। तृतीय दिवस को योग प्रतिज्ञा शपथ कार्यक्रम में महाविद्यालययीन परिवार नियमित रूप से योग अभ्यास करने का संकल्प लिया गया एवं सूर्य नमस्कार किया गया। इस कार्यक्रम के योजक श्री पुनीत मरवाह के द्वारा किया गया। इनके साथ सदस्य के रूप में श्री अली रजा, श्री मुकेश विश्वकर्मा, डॉ. बाजगा अतहर, डॉ.आशीष जैन एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहें।



