जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
डॉ.एच.पी. तिवारी को श्रेष्ठ सेवा सम्मान

जबलपुर दर्पण । धर्म,संस्कृति व सुसंस्कारों के विकास में विशिष्ट योगदान हेतु नगर के समाजसेवी डॉ .एच. पी. तिवारी को सर्व ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश द्वारा गत दिवस इंदौर में आयोजित समारोह में श्रेष्ठ सेवा सम्मान से सम्मानित किया।उल्लेखनीय है कि डॉक्टर तिवारी विगत 35 वर्षों से विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षिक व सांस्कृतिक संस्थाओं के माध्यम से समाजसेवा में संलग्न हैं।इस अवसर पर संस्था के सूत्रधार पं .विकास अवस्थी इंदौर, पं.नर्मदा शंकर भार्गव गुना, पं. देवेंद्र शास्त्री खंडवा,पं .सुरेंद्र चतुर्वेदी उज्जैन सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित थे।



