जापान समुद्र में छोड़ेगा 132 करोड़ लीटर रेडियोएक्टिव पानी

जापान । जापान बहुत जल्द अपने खराब हो चुके न्यूक्लियर प्लांट में मौजूद ट्रीटेड रेडियोएक्टिव वॉटर को पैसिफिक ओशन में छोड़ने जा रहा है। इसके लिए उसे न्यूक्लियर वॉचडॉग से अप्रूवल भी मिल गया है। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के चीफ राफेल ग्रौसी मंगलवार को जापान पहुंचे थे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा से मिलकर सेफ्टी रिव्यू किया। इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने कहा कि रेडियोएक्टिव वॉटर को छोड़ने का जापान का प्लान सेफ्टी स्टैंडर्ड्स के अनुसार सही है। हालांकि, जापान में कोस्टल एरिया में रह रहे लोग और चीन समेत कई देश इसका विरोध कर रहे हैं।
पैसिफिक ओशन में 132 करोड़ लीटर पानी छोड़े जाने को लेकर जापान की फिशिंग इंडस्ट्री और सिविल सोसाइटी ग्रुप्स ने भी चिंता जताई है। दरअसल, मार्च 2011 में आई सुनामी की वजह से फुकुशिमा के न्यूक्लियर प्लांट का कूलिंग और इलेक्ट्रिसिटी सिस्टम ठप हो गया था। गर्मी की वजह से वहां मौजूद तीनों रिएक्टर्स के कोर पिघल गए थे, जिसके चलते काफी ज्यादा मात्रा में रेडिएशन फैला था।



