पत्रकार के हमलावरों को करो गिरफ्तार:श्रमजीवी पत्रकार संगठन ने सौंपा एसपी को ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नप्र। पत्रकार अखिलेश सोनी के पर हुये प्राणघातक हमले के विरोध में आज श्रमजीवी पत्रकार संगठन के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त कठोर कदम उठाने के लिये पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ बहुुगुणा को एक ज्ञापन सोैंपा। उल्लेखनीय है कि संगठन के सदस्य रहे अखिलेश सोनी पर अधारताल क्षेत्र के शातिर बदमाश आदित्य रैकवार उर्फ गोलू ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार पर प्राणघातक हमला कर दिया था। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। विवाद की वजह: पत्रकार अखिलेश सोनी की प्रापर्टी पर आरोपी की बुआ कब्जा किए हैं। जिसके खिलाफ एसडीएम न्यायालय से बेदखली का आदेश भी पारित हुआ हेै। इसी को लेकर दोनो पक्षों में जमकर विवाद हुआ था। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रमजीवी पत्रकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रीत,राशीद खान,राजेन्द्र त्रिपलानी,हाजी मुईन खान, अमित नामदेव,हर्षित चौरसिया, राकेश मिश्रा,आशीष विश्वकर्मा, रधुनंदन शुक्ला,गोपाल गुमास्ता, ऋषि सराफ,रमेश रजक, हंशराज,शिव प्रसाद विश्वकर्मा, धर्मदास,दीपक अवस्थी,अमित पाण्डेय,मनीष तिवारी आदि सदस्य उपस्थित थे।




