नगर मझौली में खुलेआम सट्टा संचालन की चर्चा, कार्रवाई की उठी मांग

मझौली जबलपुर दर्पण । नगर मझौली में कथित रूप से सट्टा कारोबार संचालित होने की चर्चाओं ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम सट्टा पर्चियां लिखी जा रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधियां जारी हैं, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी है। लोगों का कहना है कि यदि कहीं भी अवैध सट्टा संचालित हो रहा है तो संबंधित विभाग को तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
नागरिकों ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि नगर में विशेष अभियान चलाकर सट्टा कारोबार की निष्पक्ष जांच की जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लग सके और आमजन का विश्वास बना रहे।



