राजकीय विद्यालयों का भौतिक सर्वे करवाने की मांग – धर्मेंद्र गहलोत

राजस्थान । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेेन्द्र गहलोत ने सिरोही जिला कलेक्टर डाॅ को ज्ञापन भेजकर जिले में भारी वर्षा के मध्यनजर जिले के समस्त राजकीय विद्यालय के कक्षा-कक्षों एवं छतों का भौतिक मुआयना करवाकर मरम्मत योग्य विद्यालय भवनों के मरम्मत के आदेश जारी करने की मांग की हैं।
राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामंत्री धर्मेेन्द्र गहलोत ने ज्ञापन में बताया हैं कि सिरोही जिले में अधिकतर राजकीय विद्यालय 50 से 70 वर्ष पुराने हैं साथ ही इस वर्ष बिफरजाॅय तुफान एवं भारी वर्षा से जिले के राजकीय विद्यालयो में भवन में सीलन आने एवं छत के टपकने से कक्षा-कक्षों की स्थिति खराब हो गई हैं। वर्षा के बाद जब भी धुप निकलेगा तब कक्षा-कक्षों की छत गिरने और दीवार गिरने से जन हानि होने की सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता हैं। समग्र शिक्षा अभियान एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग की देख रेख में टीम गठित कर 20 जुलाई से पूर्व जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों के भवन का भौतिक सर्वे करवाकर मरमम्मत योग्य भवनों में छात्रों के नहीं बैठाने के निर्देश के साथ उनके मरम्मत के निर्देश प्रदान करने की मांग की हैं।



