कांग्रेस सेवा दल ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में किया जन जागरण रैली एवं सघन जनसंपर्क

जबलपुर दर्पण। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के निर्देश पर जिला जबलपुर कॉन्ग्रेस सेवा दल द्वारा 3 दिन का लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में लोगों के घर घर जाकर जागरूकता फैलाने का कार्यक्रम दिनांक 25 नवंबर से लेकर 27 नवंबर तक रखा था। आज कांग्रेस सेवा दल के सभी साथियों ने वादा नगर अमखेरा एवं गांव में सघन जनसंपर्क किया। आम लोगों ने कई प्रकार की समस्याएं बताएं अविकसित कॉलोनी का भी रोना रोया गया। सुविधाओं के अभाव से लोग परेशान है। गैस तेल अनाज सभी चीजों के भाव ने लोगों के कमर तोड़ के रखी है। यहां प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत लोगो को 265000 देने का वादा किया था, परंतु अभी लोगों को घर निर्माण करने के लिए पैसे भी पूरे प्राप्त नहीं हुए। राष्ट्रीय कांग्रेस सेवा दल के संगठन एवं समीक्षक प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र यादव ने लोगों की जन समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार हम होने नहीं देंगे। यदि आम जनता को लोन के पूरे पैसे प्राप्त नहीं होंगे तो उनकी शिकायत के अनुसार आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस जनसंपर्क अभियान में क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाएं पुरुष एवं बच्चों ने अनेकों समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने महंगाई को एक बड़ा मुद्दा मानते हुए शीघ्र ही अत्याचारी और निठल्ले सरकार हटाने का संकल्प लिया। आज के कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच सत्तू बाईं कोल, सत्यम चौकसे, जितेंद्र यादव, अमित सिंह, कंचन तिवारी, रेखा राठौर, कोमल रैकवार, संजय वर्मा, यूनुस खान, युसूफ शेख भाई, जुनेद अंसारी, वीरेंद्र कोष्टा, सुरेंद्र सिंह चौहान, गन्नू, त्रिलोक सिंह चकरेल, ओम नाथ चौधरी, विकास पटेल, कपिल पटेल महेश पटेल, संजू श्रीवास, अनारी पूरी, रमन मिश्रा, लीला चौधरी, ताराबाई, माला बाईं कोल, रामकली बाई चौधरी, गट्टू बाई चौधरी, अनीता बेन, किरण बेन, सिया बाई बेन, पलक कोल, सिया बाई कोरी, अनु कोरी, आकांक्षा चढ़ार, रीना सिंह, रीता यादव, गुलाब रानी रैकवार, चमेली बाई, नंदकिशोर कनौजिया, राकेश विश्वकर्मा, जनार्दन गिरी गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद थे। कांग्रेस सेवा दल ने जन जागरण अभियान के अंतिम दिवस में लोगों को समझाने का पूरा प्रयास किया जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में जनता देने के लिए तैयार है।



