शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित

जबलपुर दर्पण। शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय पाटन, जबलपुर में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष माननीय श्री बलराम सिंह यादव, एस. डी. एम. श्री मानवेन्द्र सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुनीता शर्मा एवं जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य उपस्थित रहे। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बलराम सिंह यादव जी द्वारा महाविद्यालय के सतत विकास के लिए प्रगतिशील रहने हेतु आश्वासन दिया गया और समिति के सदस्यों द्वारा भी समय-समय पर महाविद्यालय के प्रगतिशील कार्यों में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान महाविद्यालय के खेल मैदान तथा महाविद्यालय से संबंधित अन्य विकासात्मक कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। महाविद्यालय के विकास के लिए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और सदस्य सतत प्रयत्नशील रहेंगे।



