डॉक्टर शुक्ल सातवीं बार पुनः अध्यक्ष निर्वाचित

जबलपुर दर्पण। लोक नायक विकास परिषद नगर न्यू रामनगर अधारताल की दिनांक 23 जुलाई रविवार को संपन्न हुई। जिससें सर्व सम्मति से श्रीमति वैशाली महाजन, प्राचार्य अनुपम उमा विद्यालय न्यू रामनगर अधारताल में चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया। जिसमें महासभा की सर्वसम्मति से च्रदंमोहन तिवारी शासकीय अधिवक्ता उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा साधारण सभा की बैठक में परिषद के वर्तमान अध्यक्ष डॉ रंगनाथ शुक्ल एवं सचिव लाल सेन के वार्षिक प्रतिवेदन वाचन एवं उद्बोधन के उपरांत चुनाव अधिकारी की सहमति के आधार को चुनाव पर मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 की धारा क्रमांक 44 के नियमों के तहत प्रबंध कार्यकारिणी की नवीन पुर्नगठन की प्रक्रिया संपन्न की गई। जिसमें प्रबंध कार्यकारणी के पदाधिकारियों एवं प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों का सर्व सम्मति से चयन करते हुए चुनाव अधिकारी द्वारा नवीन प्रबंध कार्यकारिणी को निर्वाचित घोषित किया गया है।
नवीन कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकरियों में सरंक्षक राकेश गुप्ता, उप सरंक्षक श्रवण कुमार श्रीवास्वत, अध्यक्ष, डॉ रंगनाथ शुक्ल, कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद सोनी, उपाध्यक्ष गोमती प्रसाद द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजाराम नाविक, सचिव साहबलाल सेन, शैलेन्द्र द्विवेदी, सुरेन्द्र नाथ शर्मा आदि सदस्यों का चयन किया गया।



