डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कर किया गया कार्यकारिणी का गठन

बजाग के कबीर भवन में हुआ बैठक का आयोजन।
डिंडोरी दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद मुख्यालय में पिछले दिनों कबीर भवन में पूर्व अध्यक्ष दयादास पड़वार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन रखा गया, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति कर कार्यकारिणी की गठन की गई। बताया गया कि पनिका समाज का बजाग ब्लाक अध्यक्ष कलादास गंगवाल को सर्वसम्मति कबीरपंथी पनिका समाज का ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है,बैठक में कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।नवनियुक्त अध्यक्ष को समाज हित में कार्य करने सहित समाज उत्थान के लिए आगे आने की बात कही गई है।



