जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेवानिवृत्त शिक्षका को दी भावभीनी विदाई

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रांत अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला हिंदी गोहलपुर (संकुल तमर हाई ) में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती कृष्णा विश्वकर्मा अपनी 42 वर्षों की सेवा उपरांत सेवानिवृत हुई l इस अवसर पर शाला परिवार के समस्त शिक्षकों की उपस्थिति में उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं सीनरी भेंट कर भावभीनी विदाई दी गईl शिक्षिका श्रीमती कृष्णा विश्वकर्मा के द्वारा अपने जीवन के 42 साल शिक्षा विभाग में एक शिक्षिका के रूप में सराहनीय कार्य किया गया एवं इस दौरान उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को शिक्षित कर उनका जीवन संवारा गया l उनकी स्वर्णिम उपलब्धियों को याद करते हुए सभी शाला परिवार के शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए भावभीनी विदाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीl इस अवसर पर गोहलपुर कैंपस के सभी हिंदू एवं उर्दू माध्यम के शिक्षकों ने अपनी गरिमामई उपस्थिति देकर शिक्षिका को भावभीनी विदाई दी l इस अवसर पर मीनू कांत शर्मा, अब्दुल सत्तार, अकील अंसारी, राजेश सहरिया, अनीता जैन, शबाना खान, स्वाति गढ़वाल, हेमलता मेश्राम, मीना तिवारी, रेखा बघेल आदि ने उपस्थित होकर सेवानिवृत शिक्षिका के उज्जवल भविष्य की कामना की l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88