वायकॉम 18 की साझेदारी में रॉयल स्टैग बूमबॉक्स द्वारा अपना पहला ओरिजनल गीत पहले जैसी बात नहीं किया रिलीज

जबलपुर दर्पण। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स वायकॉम-18 के सहयोग से एक अपनी तरह का पहला संगीत है जिसमें बॉलीवुड की मेलोडी और हिप हॉप के मिश्रण से संगीत की एक बिल्कुल नई शैली तैयार की गई है यह संगीत हर पीढ़ी के लोगों की भावनाओं को छूता है जिससे यह सीग्राम के रॉयल स्टैग के लिए एक बेहद अहम श्पैशन पिलरश् हो जाता है इस आधुनिक युग में युवा दर्शकों को संगीत के नए नए रोमांचक रूपों की तलाश रहती है। लिविंग इट लार्ज की भावना को सेलिब्रेट करते हुए और मणिपाल, भुवनेश्वर, पुने, इंदौर और देहरादून में हजारों संगीत प्रेमियों को अपने अनूठे ऑन-ग्राउंड अनुभवों से मंत्रमुग्ध करने के बाद रॉयल स्टैग बूमबॉक्स अपने चार नये ओरिजनल वीडियो के लॉन्च के साथ अगले चरण में प्रवेश कर रहा है रिलीज होने वाला पहला मूल संगीत ट्रैक रूहानी गायकी की रानी जसलीन रॉयल और स्पंकी रैपर डिनो जेम्स के बीच एक अनोखा संगम है।
रैपर डिनो जेम्स कहते हैं रॉयल स्टैग बूमबॉक्स द्वारा तैयार किए गए इस शैली के संगीत का हिस्सा बनना मेरे लिये एक शानदार अनुभव है और यह नया गाना संगीत के प्रति मेरी अनकंवेंशनल अप्रोच को पूरी तरह से जाहिर करता है। हमने इस गाने में जो अपने दिल की भावनाओं को पूरी तरह से उंडेल दिया है मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग इसके साथ दिल से जुड़ पायेंगे।
गायिका जसलीन रॉयल ने कहा एक गायिका के तौर पर मैं हमेशा कुछ अलग व अनोखा करने में आनंद लेती हूं और रॉयल स्टैग बूमबॉक्स इसके लिए एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। मैं चाहती हूँ कि पहले जैसी बात नहीं के प्यार ऊर्जा और जुनून का दर्शकों को और ज्यादा इंतजार न करना पड़े।
ये नया गाना पहले जैसी बात नहीं बेहतरीन बॉलीवुड वाइब और हिप-हॉप की उत्तेजक बीट्स का शानदार मिश्रण है। यह संगीत आज के युवाओं को प्रभावित करता है। इस गीत में एक युवा जोड़े के रिश्ते के संघर्ष, खोए हुए प्यार के दर्द और इसके साथ आने वाली पुरानी यादों की टीस को बयान किया गया है।
सीग्राम रॉयल स्टैग के लिए संगीत एक अहम पैशन पिलर है और आज के युवाओं को हमेशा संगीत के नये रोमांचक रूपों की तलाश रहती है। हिप-हॉप जैसी आधुनिक समय की शैलियाँ तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं, जबकि बॉलीवुड की मैलोडी भी युवाओं के सांस्कृतिक परिवेश का अटूट हिस्सा बनी हुई हैं। रॉयल स्टैग बूमबॉक्स विरासत में मिले संगीत बॉलीवुड स्कोर और उनकी पसंदीदा शैली हिप हॉप के मिश्रण से इस पीढ़ी की कल्पना को ऊँची उड़ान देने का इरादा रखता है पहला गाना पहले जैसी बात नहीं यूट्यूब, सोशल और अन्य प्रमुख ऑडियो प्लेटफॉर्मों पर उपलब्ध है।



