पुलिस अधीक्षक को भेंट की गई संत रामपाल जी द्वारा लिखित पुस्तक

जबलपुर दर्पण। संत रामपाल जी महाराज के अनुयाइयों द्वारा जबलपुर के पुलिस अधीक्षक श्री तुषार कांत विद्यार्थी जी को पवित्र पुस्तक ज्ञान गंगा और गीता तेरा ज्ञान अमृत पुस्तक भेंट की गई। साथ ही, उन्हें बताया गया कि संत रामपाल जी महाराज ने तत्वज्ञान के आधार पर समाज में फैले हुए पाखण्ड, अंधविश्वास, सामाजिक बुराइयों, कुरीतियों और भ्रष्टाचार से भारत को मुक्त कराने का बेड़ा उठाया हुआ है। जिसका प्रभाव संत जी के अनुयाइयों में देखने मिलता है। उनके शिष्यों द्वारा बिना बैंड बाजा बारात के दहेज मुक्त विवाह किये जाते हैं। जिससे गरीब परिवार के ऊपर शादी का भार नहीं रहता है।
वहीं संत जी के शिष्यों ने बताया कि उनका कोई भी शिष्य मांस नहीं खाता और नशा आदि नशीले पदार्थों का सेवन भी नहीं करता है। क्योंकि संत रामपाल जी महाराज परमेश्वर का विधान बताते हुए इनसे होने वाली हानि का ज्ञान कराते हैं और सतभक्ति प्रदान करते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि संत रामपाल जी महाराज का मुख्य उद्देश्य एक सभ्य समाज का निर्माण करना, पाखण्ड, अंधविश्वास से मुक्ति दिलाकर सतभक्ति प्रदान करना, नशा मुक्त, दहेज मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त तथा सर्व बुराइयों, कुरीतियों से मानव समाज को मुक्ति दिलाना हैं।


