छात्रों को पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की ओर से स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

जबलपुर दर्पण। जिला स्तरीय पर्यटन क्विज में क्राइस्ट चर्च बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर मध्य प्रदेश के छात्र सात्विक दीक्षित देवांश मिश्रा एवं यश भोला ने 135 प्रतिभागी स्कूलों में से प्रथम स्थान प्राप्त किए। छात्रों को पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग की ओर से स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । इन छात्रों को 18 अगस्त भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है। क्राइस्टचर्च बॉयज स्कूल के छात्रों ने लगातार 4 वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त करते आ रहे हैं। स्कूल प्राचार्य श्रीमती एलएम साठे के नेतृत्व एवं हिंदी अध्यापक डॉ एस के एस ठाकुर का प्रश्नोत्तर मार्गदर्शन रहा । जिसमें डॉ श्री ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका हेतु प्रमाण पत्र देकर पुरूस्कृत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य ने छात्रों के मनोबल के शुभकामनाएं दी। अध्यापकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।



