जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा से शुरु हुआ जन आंदोलन

विधानसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी कांग्रेसः भनोत

जबलपुर दर्पण। भारत जोड़ा यात्रा ने मध्य प्रदेश में एक नये जन आंदोलन की शुरआत कर दी है. जन जागरण के इस महान अभियान के लिये कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की जबलपुर कांग्रेस आभारी है. यात्रा का संदेश जन जागृति से होते हुये जन क्रांति में बदलेगा और सम्पूर्ण मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा. आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी. यह बात पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक तरुण भनोत, महापौर जगत बहादुर सिंह, विधायक विनय सक्सेना एवं विधायक संजय यादव ने सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही. श्री भनोत ने बताया, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा 23 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोर, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिलों से होकर गुजरी. यात्रा ने मध्य प्रदेश में करीब 378 किलोमीटर का सफर तय किया. पूव मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरे समय यात्रा में मौजूद रहे. पूरी यात्रा के दौराना दोनों ने नेताओं ने आम यात्री की तरह वैâम्पों रात्रि विश्राम किया. नेताओं कार्यकर्ताओं और जनता के इस संगम ने मध्य प्रदेश में नया जन आंदोलन प्रारंभ कर दिया है.
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया, यात्रा जिन इलाकों से गुजरी है उन इलाकों के लोगों को यात्रा में शामिल होने और यात्रा के प्रति जनता के उत्साह को प्रत्यक्ष देखने का मौका मिला. आज हर कोई कह रहा है की राहुल गांधी ने एक जन आंदोलन की शुरुआत कर दी है. विधायक विनय सक्सेना ने कहा, याता के प्रत्यक्षदर्शी बता सकते हैं की राहुल गांधी की यात्रा के लिये जो जन समुदाय उमड़ा वह भाजपा नेताओं की तरह पैसे देकर बुलाई गई भीड़ नहीं थी और न ही इस जनसमुदाय को बुलाने के लिये कलेक्टर और एसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई. राहुल गांधी की यात्रा में लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया. विधायक संजय यादव ने बताया, यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह रही की राहुल गांधी दिनभर पैदल चलने के दौरान समाज के हर वर्ग के व्यक्ति से खुली चर्चा कर रहे थे. इस बातचीत में राहुल ने जनता के मन की बात सुनी और उनके तन मन धन की रक्षा करने की रणनीति बनाई.

भाजपा का होगा सफाया.
विधायक तरुण भनोत ने कहा, प्रदेश में 11 महीने बाद विधानसभा चुना हैं. भारत जोड़ो यात्रा पूरी तरह से गैर राजनीतिक यात्रा थी. यात्रा ने कार्यकर्ताओं और जनता को उत्साह से भर दिया है. कांग्रेस कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुट गया है. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी का पूरी तरह से सफाया होगा. कांग्रेस ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सरकार बनाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88