अभिषेक मल्हान की खुल गई पोल! एल्विश यादव के फैंस ने भी ले लिया आड़े हाथों
मुंबई। सलमान खान का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। ‘फुकरा इंसान’ घर के आखिरी कैप्टन बन गए हैं और इस शो के पहले फाइनलिस्ट भी। ये सब आपको आज (3 अगस्त) के एपिसोड में देखने को मिलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर अभिषेक की कुछ क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें वो कुछ ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है। यूजर्स बोल रहे हैं कि उनकी पोल खुल गई है। एल्विश यादव के फैंस ने भी उन्हें आड़े हाथों लिया है। आइये आपको बताते हैं पूरा मामला।
बीते एपिसोड में जद हदीद ने पूछा कि आप इस शो के विनर बना क्यों डिजर्व करते हैं। इस पर अभिषेक ने एक या दो नहीं, कई रीजन बताए। उन्होंने कहा कि वो ऑडियंस को इस शो तक लेकर आए हैं। एक कम्युनिटी को लेकर आए हैं। उन्होंने घर में सभी को मोटिवेट किया है, चाहे जो कुछ भी, सबको समझाया है। सभी को गाइड किया है। हर टास्क को शिद्दत से निभाया है। इस शो को बहुत दिया है। इसलिए अब शो की बारी है कि विनर बनाकर उन्हें पे-बैक करे।