बॉलीवुड दर्पण

बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की धांसू ओपनिंग

मुंबई। गदर एक प्रेम कथा’ का सीक्वल ‘गदर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये आंकड़ा सनी देओलl की पिछली पुरानी फिल्मों की ओपनिंग से कहीं ज्यादा है। ‘गदर 2’ एक्टर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी है। उनके चालीस साल के लंबे करियर में ‘जीत’, ‘घातक’, ‘डर’, ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं।

पहले बात करतें हैं ‘गदर 2’ की ऑक्यूपेंसी रेट की। मॉर्निंग शोज में 36.73%, तो दिन तक ये आंकड़ा बढ़कर 53.10% तक पहुंच गया। हैरानी तो आपको ये जानकर होगी कि शाम तक थिएटर 66 फीसदी तक भर गए और रात वाले शोज करीब करीब हाउसफुल रहे। पहले दिन देर रात के शोज की ऑक्यूपेंसी दर 86 फीसदी से भी अधिक रही थी।वैसे तो गदर एक आइकॉनिक फिल्म रही है, जिसका सालों बाद भी क्रेज खत्म नहीं हुआ। जब मेकर्स ने ‘गदर 2’ बनाने का ऐलान किया था, तभी से फैंस को इससे ढेरों उम्मीदें थीं। जब 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में ‘गदर 2’ रिलीज हुई तो दर्शकों की भीड़ उमड़ना लाजमी था। खास बात ये है कि ‘गदर 2’ के रिव्यू भी अच्छे रहे थे। ऐसे में फिल्म का कारोबार बढ़ना भी निश्चित है। ‘गदर 2’ को साउथ से भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रेड चेन्नई में 83 फीसदी देखने को मिली तो दिल्ली-NCR में ये आंकड़ा 77 फीसदी रहा। जबकि मुंबई में 51%, जयपुर 85% और भोपाल में 63% तक रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88