जबलपुर विश्व वाणी संस्थान का वार्षिक महोत्सव आज

जबलपुर दर्पण। विश्व वाणी हिंदी संस्थान अभियान जबलपुर का वार्षिक उत्सव 20 अगस्त 2023 दिन रविवार समय 11 बजे से स्वामी दयानंद सभागार बाराट मार्ग नेपियर टाउन जबलपुर में चार सत्रों में संपन्न होने जा रहा है। जिसमे “क्षण के साथ चला चल “काव्य संग्रह आचार्य कृष्ण कांत चतुर्वेदी “हदी सोनेट सलिला” सामूहिक सोनेट संग्रह आचार्य संजीव वर्मा सलिल “चल कबीरा लौट चल” नवगीत संग्रह श्री जयप्रकाश श्रीवास्तव जी की काव्य कृतियों का लोकार्पण इंजीनियर अमरनाथ जी लखनऊ ,डॉक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव दतिया डॉक्टर अवधी हरि जी लखनऊ ,डॉक्टर अनिल जैन दमोह,सरला वर्मा जी भोपाल ,तथा और नीलम कुलश्रेष्ठ जी के मुख्य आतिथ्य में होगा ।संस्था के संस्थापक आचार्य संजीव वर्मा सलील, बसंत शर्मा मीणा भट्ट डॉ अनिल बाजपेई छाया सक्सेना हरी सहाय पांडे अस्मिता शैली शोभित वर्मा डॉ मुकुल तिवारी अजय मिश्रा एवं मनीषा सहाय ने उपस्थिति की अपील की है।


