ग्रामों में गहराया जल संकट विधायक ने उपलब्ध कराए पानी के टैंकर:टैंकरों से पानी भरने की लगी होड़

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। सिंग्रामपुर से लगे ग्रामों में गहराता जा रहा है जल संकट,ग्रामवासी पानी भरने के लिए सुबह शाम मेहनत करके आधा किलोमीटर दूर से पानी ला रहे है। पानी का वाटर लेवल भी साडे तीन सौ पार पहुंच गया है। हैंडपंप कुएं सभी जल स्रोत सूखे जा रहे है। इतनी भीषण गर्मी और जल संकट को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौन बैठे है। सिंग्रामपुर की जनपद जबेरा के ग्राम पंचायत सिंग्रामपुर में गर्मी के इस मौसम में भीषण जल संकट बना हुआ है। सुबह 5 बजे से लोग पानी की तलाश में निकल जाते है,ग्राम के आसपास बड़ा जलस्रोत ना होने के कारण गर्मी में हर साल जल संकट का सामना ग्राम वासियों को करना पड़ता है। ग्राम के लोगों द्वारा पानी की किल्लत आने पर अनेकों बार जनप्रतिनिधियों, विधायक से लेकर सभी लोगों को अवगत करा चुके है लेकिन अभी तक किसी के द्वारा समाधान नहीं निकाला गया है। जनप्रतिनिधियों से अनेकों बार ग्राम वासियों ने की तालाब की मांग लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया हालात ये हैं कि इस वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। ग्रामीण प्रभु पटेल ने बताया की क्षेत्र में हर साल जल संकट गहराता जा रहा है आज सिंग्रामपुर में 350 फुट वाले बोरबैल में पानी की जगह हवा निकल रही है। ग्राम में जल संकट को देखते हुए जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी द्वारा पानी के तीन टैंकरों की व्यवस्था बनाई गयी जिससे लोगों को पानी मुहैया हो सके। पंचायत सचिव राकेश सिंह ने बताया बोर में पानी कम होने कारण टंकी सप्लाई वाले नल पानी न भरने के कारण चल नहीं पा रहे थे,जिसे दो बोरो से कनेक्ट कर सप्लाई चालू की जा रही है,एक-दो दिन में जलसंकट से कुछ राहत मिल पायेगी। ग्राम के सभी वार्डों में टैंकरों के माध्यम से पानी भेजा जा रहा है। ग्रामीण मुलायम चन्द्र ने बताया विधायक द्वारा सिंग्रामपुर ग्राम में भीषण जल संकट को देखते हुए तीन टैकरों की व्यवस्था बनाई गई है जो ग्राम के वार्डों में पहुंच रहे हैं और पीने का पानी उपलब्ध करा रहे हैं।



