जगत के तारणहार का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा रहा हैं आध्यात्मिक पुस्तकों के माध्यम से

जबलपुर दर्पण। 22 मई को जबलपुर जिले में सोभापुर , न्यूकंचनपुर में संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयायियों द्वारा आध्यात्मिक पुस्तक ज्ञान गंगा, जीने की राह, गीता तेरा ज्ञान अमृत, घर-घर जाकर प्रचार किया गया। बताया जा रहा है कि इन धार्मिक पुस्तकों में सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों का सार है, जिसमें बताया गया है कि मनुष्य को अपने जीवन में कौन से कर्म करने चाहिए और कौन से नहीं। शिष्यों का कहना है कि उनके गुरु संत रामपाल जी महाराज ने सर्व धर्म ग्रंथों को खोल – खोल कर टीवी स्क्रीन पर धर्मग्रंथों के सत्यज्ञान को बताया है, वहीं ज्ञान इन पुस्तकों में प्रमाण सहित दिया गया। साथ ही इन पुस्तकों में मोक्ष प्राप्ति का सतमार्ग बताया गया है। जिससे समाज के बाकी लोग अनभिज्ञ हैं। आपको बता दें कि समाज को जाग्रत करने के उद्देश्य से ही संत रामपाल जी महाराज व उनकी प्रेरणा से उनके अनुयायी इन धार्मिक पुस्तकों का प्रचार प्रसार करने में दिन रात लगे हुए हैं। जिससे समाज में परिवर्तन भी देखने को मिल रहा है। लोग सत्य ज्ञान से परिचित होकर अंधविश्वास, पाखण्ड तथा सर्व बुराइयों को छोड़ सतभक्ति अपना रहे हैं।



