अपराध दर्पण

ऑपरेशन शिकंजा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर दर्पण। पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री सुनील नेमा के मार्ग दर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा 1 आरोपी को 105 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। थाना प्रभारी तिलवारा सुश्री सरिता बर्मन ने बताया कि दिनंाक 21-8-23 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खुलरी में मंगल चक्रवर्ती भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम खुलरी में मंगल चक्रवर्ती अपने मकान की परछी में 7 नग प्लास्टिक के डिब्बे रखे मिला जिन्के ढक्कन खोलकर चैक करने पर लगभग 105 लीटर कच्ची शराब भरी मिली, आसपास झाड़ियां में तलाश की गई तो 15 लीटर के कुप्पों में लगभग 500 लीटर कच्ची शराब उतारने हेतु लाहन छुपा कर रखा मिला, लाहन को नष्ट करते हुए एवं कच्ची शराब को जप्त करते हुये आरोपी मंगल चक्रवर्ती उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खुलरी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88