आंतरिक शांति एवं आनंद” पर कार्यशाला का सफल आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर द्वारा “फाइंडिंग इनर पीस एंड हैप्पीनेस” पर द्वि-दिवसीय कार्यशाला का 15 से 16 सितंबर 2023 कोसफल आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. स्मारिका लॉरेन्स (विभागाध्यक्ष, रसायन शास्त्र) को यूनाइटेड बोर्ड फॉर क्रिश्चियन हायर एजूकेशन इन एशिया, हांगकांग द्वारा ‘क्रिएटिव अप्रोचेस टू पीस फॉर होल पर्सन एजूकेशन’ विषय पर एक प्रोजेक्ट प्राप्त हुआ है जिसके अंतर्गत यह कार्यशाला आयोजित की गई। यह कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फा. वलन अरासू के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संचालित की गई। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सर्वप्रथम पाठ्यक्रम की संयोजिका डॉ. स्मारिका लारेन्स द्वारा कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया। कार्यशाला के प्रथम दिन दो तकनीकीसत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में डॉ. पंकज कुमार राय (लाइफ कोच) नेआत्मिक शांति एवं आनंद पर कई गतिविधियों के माध्यम से व्याख्यान दिया। दूसरे सत्र में डॉ. प्रमोद चैतन्य (विभागाध्यक्ष भौतिक विज्ञान एवं फैकल्टी आर्ट ऑफ लीविंग) ने ‘आत्म की खोज शांति के द्वारा’ विषय पर योग एवं अन्य गतिविधियों के द्वारा व्याख्यान दिया।कार्यशाला के दूसरे दिन डॉ. स्मारिका लॉरेन्स (‘विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान)द्वारा “मानसिक स्वास्थ्य पर मीडिया का प्रभाव” विषय पर परिचर्चा का आयोजनकिया। चतुर्थ सत्र में फिजिकल कोशन्ट एवं वैलनेस पर आरोबिक्स एवं जुम्बा कराकर प्रतिभागियों को शारीरिक व्यायाम द्वारा आनंद की प्राप्ति का मार्गदर्शन किया गया। इसकार्यशालामें150 विद्यार्थियों नेप्रतिभागिता की।



