श्रद्धेय सुभाषचन्द्र बैनर्जी को किया याद …….

जबलपुर दर्पण । त्याग, तपस्या और बलिदान की प्रतिमूर्ति तथा सहज, सरल स्वभाव के धनी श्रद्धेय स्व. सुभाषचन्द्र बैनर्जी को उनकी पुण्यतिथि पर सिविल लाईन स्थित प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए गए देश भक्ति के मार्ग पर चलने की शपथ ग्रहण की। सुभाष जी आदर्श पुरूष कडे़ संघर्ष के पर्याय निःस्वार्थ साधक और आदर्श व्यक्तित्व के धनी थे उन्होंने जनसंघ की स्थापना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पूर्व सांसद जयश्री बैनर्जी,केंट विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर अनु, रुमा बैनेर्जी,रूपा बैनर्जी, आशीष बैनर्जी,मंजुलिका बेनर्जी, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ,ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, पार्षद श्याम कनौजिया, डॉ अंशुमान शुक्ला , एलिक डिसूजा, उमाकांत मालवीय, मोहन शर्मा, राकेश शर्मा,माइकल कपूर, संदीप जैन ,अनिरुद्ध मजूमदार, प्रसनजीत चैटर्जी ,हर्षजीत सिंह सहित विकलांग सेवा भारती एवं वेब मेमोरियल नर्सरी स्कूल और विजन जबलपुर के सदस्य गण उपस्थित रहे ।विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने आभार व्यक्त किया।



