जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनेकृविवि का 4 सदस्यीय अध्ययन दल ऑस्ट्रेलिया रवाना

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा की प्रेरणा से विश्वविद्यालय के अंतर्गत चलने वाली भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा वित्त पोषित राष्ट्रीय कृषि उच्च शिक्षा परियोजना (नाहेप) का चार सदस्यीय अध्ययन दल संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी एवं क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑस्ट्रेलिया में कृषि में अत्याधुनिक तकनीकों एवं सुदूर संवेदन सहित कृषि के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन की परस्पर सहयोग की संभावनाओ हेतु 10 दिनों के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिये रवाना हुआ । आस्ट्रेलिया जाने वाले दल में संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, नाहेप प्रमुख डॉ. आर. के. नेमा, डॉ. एम. के. अवस्थी, डॉ. शैलेष कुमार शर्मा शामिल हैं।
विदित हो कि जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुछ छात्र जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है। छात्रों के परस्पर इंटरचेंज एवं सैंडविच डिग्री प्रोग्राम सम्भावनाओं पर विचार इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य है।
इस मौके पर आस्ट्रेलिया जाने वाले दल को विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा, अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. एस. के. पांडे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, संचालक अनुसंधान सेवाये डॉ. जी.के. कौतू, संचालक विस्तार सेवायें डॉ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. आर. एस. शुक्ला, विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री रेवासिंह सिसोदिया, लेखानियंत्रक श्री डी. आर. महोबिया, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा, कार्यपालन यंत्री इंजी. ए. के. राय सहित सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, सह प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बधाईयां एवं शुभकामनायें प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88