हमारा प्रयास-संकल्प के साथ दीपावली हाट
जबलपुर दर्पण। आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है, आज के फैशन युग मे वास्तविकता की अनदेखी न हो, इसमें वे महिलाएं भी शामिल होगी जो अपना एवं अपने परिवार के जीवन यापन के लिए त्यौहार के अनुरूप पूजन सामग्री, गृह साज सज्जा, मिट्टी के दिये बाती, बच्चों के खिलौने, अगरबत्ती, नारियल, रंगोली के लिए कलर्स, फुटपाथ में बेचते है ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रोत्साहित कर दीपावली हाट में स्टॉल लगाए जाएंगे, ऐसे संकल्प को लेकर नगर के स्पोर्स क्लब तिलहरी में आज 5 नवम्बर को 11 बजे से रात 10 बजे तक दीपावली हाट स्वंय, स्वादिष्ट खाओ, जो पसंद आये उसे खरीदो एवं स्वंय मुस्कुराओ और फिर ओरों को भी मुस्कुराने का अवसर दो यह संकल्प लेकर डॉ कल्पना मिश्रा, दीपिका कपूर एवं चाहत पचौरी के कुशल मार्गदर्शन में दीपावली हाट का आयोजन किया जा रहा है। नगर व क्षेत्रीय जन इस दीपावली हाट का आनन्द लेते हुए आयोजन को सफल बनायें।



