जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पश्चिम को तरुण के रूप में मिला मुखर, सेवाभावी और विकासशील जनप्रतिनिधिः जगतबहादुर सिंह अन्नू

जबलपुर दर्पण। जनसंपर्क और संवाद के आठवें दिन प्रदेश सरकार में पूर्व वित्त मंत्री एवं पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोत के साथ मुख्य रूप से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कलीमठ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर चिमनी प्लॉट, राम मंदिर, कालीमठ, गुरैया प्लॉट, महेशपुर, बरसाना, एलआईसी कॉलोनी, गंगा सागर क्षेत्र में सघन जनसंपर्क कर नागरिकों से संवाद किया ।

जनसंपर्क के दौरान महापौर जगतबहदुर सिंह अन्नू ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक तरुण भनोत के रूप में पश्चिम क्षेत्र को एक जिम्मेदार, मुखर, कर्तव्यनिष्ठ, विकासशील और सेवाभावी जनप्रतिनिधि मिला है । क्षेत्रवासियों के सुख दुख में हमेशा साथ देने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में भनोत ने जबलपुर के अलावा पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान अर्जित की है । कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व और भनोत के प्रयासों से मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार जबलपुर में कैबिनेट मीटिंग आयोजित की गई और उस मीटिंग के दौरान जबलपुर में एकमुश्त लगभग 3300 करोड़ रुपए के बड़े विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई । भनोत के द्वारा जबलपुर में डुमना टाइगर सफारी, शास्त्री ब्रिज का उन्नयन और विस्तार, क्षेत्र में 100 बिस्तरों का अस्पताल, मेट्रो रेल के लिए फिजीबिलिटी सर्वेक्षण, डुमना एयरपोर्ट से यूनिवर्सिटी तक फोरलेन सड़क जैसे कई बड़े विकास कार्यों के लिए बजट में वित्तीय प्रावधान भी किया । भनोत जितने राजनैतिक रूप से सक्रिय है, उनकी धार्मिक, आध्यात्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सक्रियता में विशेष पहचान है । महापौर अन्नू ने जनसंपर्क के दौरान आमजनों से अपील की कि जबलपुर को प्रदेश में मजबूत राजनैतिक प्रतिनिधित्व और जबलपुर के विकास को गति देने पुनः कांग्रेस पार्टी और भनोत को अपना आशीर्वाद दें ।जनसंपर्क में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता बलवंत सिंह गुर्जर, पार्षद डिंपल टांक, राजेंद्र रजक, एड. अर्पित तिवारी, देवेंद्र कांछी, सुमित्रा गोंटिया, मीना रजक, दुर्गा सैनी, पप्पू पटेल, आलोक गुप्ता, अशोक गुप्ता के साथ ही सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीयजन उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88