बैनर पोस्टर के माध्यम से दिया अंगदान जागरूकता का संदेश

मुंबई। सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 आज रिलीज हो गई है सलमान खान वर्ल्ड फर्स्ट फैन क्लब जबलपुर बीइंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था आज फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभात बर्मन ने बताया कि हम सलमान खान की हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हैं और पूरा सिनेमा हॉल बुक करते हैं इस बार भी हमने बैंड बाजों के साथ टाइगर 3 का स्वागत किया और सिनेमा घर के बाहर डांस किया बैनर पोस्टर के माध्यम से अंगदान जागरूकता का संदेश दिया यह विश्व का पहला सलमान खान फैंस क्लब है जो बीइंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के नाम से रजिस्टर्ड है जबलपुर सलमान खान फैंस का गण है भर के सलमान खान फैंस क्लबो का संचालन जबलपुर शहर से होता है, जो देश भर में अंगदान जागरूकता, रक्तदान, भोजन वितरण आदि मानव कल्याण के कार्य करते हैं जबलपुर में अंगदान का एक विशेष संस्थान नही है इसलिए भारत के सबसे बड़े अंगदान संस्थान नोटों भारत सरकार और मोहन फाउंडेशन के साथ जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर हम जागरूकता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं ताकि अंगदान को बढ़ावा मिल सके और पीड़ित को जीवन दान मिल सके, इस अवसर पर समीर, कपिल बर्मन ,रोहित पाठक, अजय वरसे, अहफाज खान, आदि फैंस बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।



