जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

थाना कोतवाली अंतर्गत चाकू से हमला करने वाले अज्ञात आरोपी पकड़े गये

जबलपुर दर्पण। थाना कोतवाली में अंकित चौरसिया उम्र 45 वर्ष निवासी पान दरीबा कोतवाली ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी पान दरीबा में मोबाईल की दुकान है। उसकी दुकान के बाहर वह पान दरिबा निवासी चंद्र गोपाल तिवारी उर्फ कल्ली चाचा के साथ खडा था, दोपहर लगभग 2 बजे से 2-30 बजे के बीच कबूतरखाना मंदिर की ओर से दो व्यक्ति मुंह मे कपडा बांधे हुये आये और शराब पार्टी करने के लिए रूपों की मांग करने लगा मना करने पर गाली गलौज करते हुए चंद्र गोपाल चाचा पर चाकू से हमला कर जांघ में चोट पहुंचाते हुये अन्नपूर्णा मंदिर की ओर भाग गया। चाचा को उपचार हेतु नेशनल अस्पताल मे भर्ती कराया है। रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 294, 324, 327, 34 भा.द.वि. का अपराध पजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली राजेश बंजारे के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास एवं आने जाने सभी रास्तो पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये, मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये पतासाजी कर रोहित यादव एवं जब्बार उर्फ नईम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर शराब पार्टी करने के लिए पैसो की मांग पूरी न करने पर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88