मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ती अनावरण को लेकर कुर्मी समाज बैठक आहूत

मण्डला। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं सरदार बल्लभभाई पटेल तिराहा बिंझिया मण्डला में मूर्ति के अनावरण को लेकर जिला कुर्मी समाज विकास परिषद मंडला द्वारा एक अहम बैठक का आयोजन सरदार पटैल मंगल भवन बिंझिया मण्डला में किया गया ।बैठक की अध्यक्षता दादा अर्जुन पटेल द्वारा की गई । बैठक को समाज के वरिष्ठ जनो द्वारा संबोधित किया गया जिसमें प्रमुख रुप से जमुनालाल सिंगौर ,केसरी पटेल ,जगदीश पटेल, राजा पटेल ,शशी पटेल संतोष चंद्रोल ,कुंज बिहारी पटेल, अमर सिंह चंदेला,दिलीप चंद्रोल,भोजराज भोजू, बसंत पटेल, महेश पटेल,मनहरण पटेल,राजकुमार सिंगौर,प्रियदर्शन पटेल,एडवोकेट सी बी पटेल जो कि वर्तमान में जिला कुर्मी समाज विकास परिषद के अध्यक्ष हैं इन सभी के द्वारा सरदार पटेल की जयंती भव्यता के साथ उत्सव के रूप में मनाए जाने एवं बहुप्रतीक्षित बिंझिया तिराहा मंडला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के अनावरण को लेकर अहम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 31 अक्टूबर को मंडला स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल मंगल भवन में कार्यक्रम करने के बाद के पश्चात ग्राम अंजनिया में भव्यता के साथ सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी । मंडला में लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम आठ नवंबर को उत्सव के रूप में करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया ।इस कार्यक्रम में समाज के सांसद विधायक सहित विभिन्न राजनैतिक हस्तियों भी शिरकत करेंगी ।कार्यक्रम के अंत में मूर्ति अनावरण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर कर आर्थिक सहयोग दिया । इस बैठक में दूर दूर ग्रामों से आये स्वाजातीय भाई बन्धुओं सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने भाग लिया । जिनका उत्साह देखते ही बनता था। पहली बार लोगों ने इतनी तादात में बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कुर्मी एकता का परिचय दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88