सुभाष वार्ड में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका- दमकल व्यवस्था पर उठ रहे सवाल?

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। जिले के विधानसभा क्षेत्र 101 पनागर अन्तर्गत आने वाले सुभाष वार्ड स्थित पथराई बर्मन मोहल्ला में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब बडडा बर्मन के घर में अचानक भीषण आग की लपटे दे लोग हैरान हो गए। आग लगने के समय परिवार के सदस्य एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिये गए हुए थे। जिससे मकान पूरी तरह बंद होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने का कारण – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के मकानों तक खतरा बढ़ने लगा था। जिन्होंने भी धुएं और लपटों को देखा आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया एवं नगर पालिका अध्यक्ष को भी इस घटना से अवगत कराया। पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तो पहुंची तो पर पाईप लाईन की दूरी कमी से वह काम न आई। यहां स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल टीम के पास आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन और पाइप उपलब्ध नहीं था। इस कारण तत्काल प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले के लोगों ने साहस और एकजुटता का परिचय देते हुए अपने घरों से बाल्टियां और सटक (पानी के पाइप) निकालकर आग बुझाने का अथक प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय नागरिकों एवं नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप पटेल, पार्षद राजकुमार वंशकार तथा आकाश प्रजापति (रोहित), युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पनागर, मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी गई। आकाश प्रजापति ने आपातकालीन सेवाओं में संसाधनों की कमी को गंभीर बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन घर में रखा ग्रहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फायर ब्रिगेड की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने तथा आवश्यक उपकरणों की शीघ्र उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। जिससे आगामी समय एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते प्रभावी ढंग से निदान किया जा सके।



