मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

राज कुमार सिन्हा को बाबा आमटे सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय सम्मान

मंडला दर्पण। प्रसिद्ध समाजसेवी बाबा आमटे द्वारा परिकल्पित भारत जोड़ो अभियान के 36 वर्ष पूरे होने पर 2023 में “बाबा आमटे एकता अभियान” नाम से एक ट्रस्ट की स्थापना किया गया । ट्रस्ट ने बाबा आमटे के नाम पर एक लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और एक सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुरस्कार स्थापित करने का निर्णय लिया गया। यह लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार मदुरई, तमिलनाडु के आर. सुंदरेसन को दिया जाएगा। जो बाबा के लंबे समय से सहयोगी थे और उन्होंने किसानों के उत्थान के लिए अथक प्रयास किया है। खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण आदि के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।दूसरा बाबा आमटे सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय पुरस्कार का पहला वर्ष है जो राजकुमार सिन्हा को दिया जा रहा है। राज कुमार सिन्हा मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बरगी बांध से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए अथक प्रयास किया है। वर्तमान में नर्मदा नदी को संरक्षित करने के महत्वपूर्ण प्रयास में सक्रिय हैं।वो1988 में अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक दूसरे भारत जोड़ो यात्रा के भागीदार थे। बाबा ने दो साइकिल मार्च का नेतृत्व किया था। जिसमें 200 युवाओं के साथ पूरे देश का भ्रमण किया गया जो उस समय समाज में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाने में रुचि रखते थे।उन्हें बाबा से प्रेरणा मिलती है और उन्होंने इस कार्य को अपने जीवन का मिशन मान लिया है। उनका काम संघर्ष और निर्माण का अनोखा संगम है। इस पुरस्कार में 51,000 रुपये नकद, एक स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र शामिल है। इन पुरस्कार विजेताओं का सम्मान करना गांधीवादी विचारों, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, संघर्ष की भावना और आदरणीय बाबा और उनके द्वारा पोषित नैतिकता और मूल्यों का सम्मान करने जैसा है। इन दोनों पुरस्कारों की घोषणा बाबा आमटे एकता अभियान के अध्यक्ष डॉ. विकास आमटे द्वारा 26 दिसंबर 2023 (बाबा की 109वीं जयंती) पर चयन समिति के अध्यक्ष और एकता अभियान के उपाध्यक्ष डॉ. सोमनाथ रोडे की उपस्थिति में हुआ। सचिव डॉ. अशोक बेलखोड़े ने बताया कि इन दोनों पुरस्कार विजेताओं को 11 फरवरी 2024 यानी बाबा की पुण्य तिथि पर आनंदवन, वरोरा, जिला चंद्रपुर, महाराष्ट्र में प्रमुख हस्तियों के हाथों पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष गिरीश पद्मावर, संयुक्त सचिव नफीसा कोलंबोवाला और सदस्य अनिल हेब्बर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि इंडियन रिवर्स फोरम दिल्ली द्वारा नर्मदा नदी संरक्षण के लिए 2021 में राष्ट्रीय भगीरथ प्रयास सम्मान भी दिया गया है।

deepak Jat

MANDLA JILA BUREAU DEEPAK SINGH JAT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page