जहां भगवान का आविर्भाव होता है, वहां सदैव लक्ष्मी नृत्य करती है: पवन शास्त्री

जबलपुर दर्पण। श्री महालक्ष्मी मंदिर अमृत धाम सूखा पाटन बायपास कथावाचक पंडित पवन कुमार शास्त्री के दिव्य अमृत वाणी से प्रवाहित हो रही है। कथा के षष्टम दिवस की कथा में महाराज श्री ने बताया जब ब्रज मंडल में भगवान का अवतरण हुआ उस समय से ब्रज में समस्त समृद्धि अपना स्थान बना ली थी और जहां भगवान का आविर्भाव होता है, उस स्थान पर सदैव लक्ष्मी नृत्य करती है।
रुकमणी विवाह के कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता जनार्दन रुकमणी भगवान श्री कृष्ण के पाद प्रक्षालन करके अपने जीवन को कृतार्थ किया कथा के प्रमुख यजमान मूलचंद पटेल एवं समस्त परिवार, क्षेत्रीय जनमानस कथा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इसी तारतम्य में वैदिक परंपरागत विधान से यज्ञ का कार्य संपन्न करा रहे हैं पंडित श्रवण शास्त्री, पंडित विपिन शास्त्री, पंडित बृजेश शास्त्री, व्यासपीठ का पूजन कार्यक्रम के संयोजक ठाकुर दास, अर्चना पटेल आदि ने किया।



