नशे में स्कूल आ रहा शिक्षक: आयोग ने लिया संज्ञान

जबलपुर दर्पण। जिले के ग्रामीण क्षेत्र जमुनिया में शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षक के नशे की हालत में स्कूल आने का मामला सामने आया है। शिक्षक रोज नशे में धुत होकर स्कूल आता था। ग्रामीणजन व सरपंच से लेकर छात्र पहले शिकायत कर चुके थे, लेकिन शिक्षा विभाग अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की जबलपुर स्थित शिकायत प्रकोष्ठ की कार्यालय प्रभारी सुश्री फरज़ाना मिर्जा ने बताया कि समाचार पत्र में छपे समाचार पर मामले में संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर ममतानी तथा सदस्य राजीव कुमार टण्डन की युगलपीठ ने गम्भीर मामला मानकर, कलेक्टर जबलपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में 15 दिन में जवाब तलब किया है।



