जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
श्री गुप्तेश्वर महादेव का सोमनाथ ज्योतिर्लिंग श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के उपलिंग ,स्वयंभू सिद्धपीठ भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव जी का आज संध्या आरती में श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग श्रृंगार किया गया.
श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज ने कहा कि शिव ज्योतिर्लिंग में सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ धरती पर सौराष्ट्र में आए थे, श्रावण में पुरूषोत्तम मास के संयोग पर आज गुप्तेश्वर महादेव का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के स्वरूप में श्रृंगारित किया गया ।
आज पूजन अर्चन आरती में जमुना प्रसाद गुप्ता , वसंत मिश्रा, कमलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।



