छिंदवाड़ा दर्पण

कलेक्टर कार्यालय भवन कृषि मंडी पांढुरना में ही निर्मित किया जाए – तहसील अधिवक्ता संघ पांढुरना

पांढुरना जबलपुर दर्पण । पांढुरना जिला बने दो साल पूर्ण हो चुके के फिर भी शासन प्रशासन द्वारा पांढुरना में जिला कलेक्टर कार्यालय निर्माण नही हो सका, प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय निर्माण को लेकर पूर्व मोरडोगरी बायपास के समीप नागपुर रोड पर जिला कलेक्टर कार्यालय हेतु जगह को चिन्हित किया गया था,स्थान का चयन उपरांत नक्शा भी अप्रूवल हो चुका था, परन्तु पूर्व कलेक्टर द्वारा कलेक्टर कार्यालय का स्थान अचानक परिवर्तित पर अमरावती मार्ग पर नगर से दो किलोमीटर की दूरी पर गणेश मठ द्वारा दान की गई जमीन पर कलेक्टर कार्यालय हेतु टेंडर किया गया। जैसे ही खबर क्षेत्र में फैली तो जगह परिवर्तन होने पर बवाल होता नजर आ रहा। जिसको लेकर जिला क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक सगठनों द्वारा नवागत कलेक्टर को ज्ञापन सौप परिवर्तित जगह का स्थान रद्द कर नगर के कृषि मंडी परिसर में यथावत कलेक्टर कार्यालय के पास ही कलेक्ट्री का नव निर्माण कराने की मांग उठाई जा रही है। मंगलवार को पांढुरना नगर के तहसील अधिवक्ता संघ-जिला पांढुरना के तत्वाधान में जिला कलेक्टर महोदय,के नाम, कलेक्टर कार्यालय भवन कृषि मंडी प्रांगण में ही निर्मित किये जाने को लेकर सामुहिक रूप से ज्ञापन सौपा, जिसमे तहसील अधिवक्ता सघ से कलेक्टर महोदय से निवेदन करते हुए बताया कि, नवगठीत जिला पांढुरना में कलेक्ट्रेट कार्यालय हेतु भुमि चयन की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है तथा कुछ तथाकथित भुमियों को प्रशासन एवं शासन व्दारा चिन्हित किया गया है, परंतु वर्तमान समय में स्थापित कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप पर्याप्त शासकीय भुखण्डों में कार्यालय विद्यमान है, जिसमें लगभग 10 एकड से अधिक शासकीय भुमि का उपयोग कलेक्ट्रेट कार्यालय के एवं अधिनस्थ कार्यालय के निर्माण हेतु किया जा सकता है, जिसमें पशु चिकित्सालय, तहसील कार्यालय, व्यवहार न्यायालय, बी.आर.सी. कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, उपपंजीयक कार्यालय, तहसील कार्यालय के पिछे गार्डन की भूमि, महेन्द्र कान्वेंट, सिंचाई विभाग का कार्यालय, सिविल लाईन के जिर्ण-शिर्ण क्वार्टरस, महिला बालविकास विभाग का कार्यालय एवं शासकीय भूमि पर मद परिवर्तन करके किये हुये अतिक्रमण की भूमि पुराने अस्पताल की भूमि, उक्त सभी शासकीय भुमिया है, जिसका उपयोग न्यायदान को सरल, सरता व सुलभ बनाये जाने हेतु किया जाना अत्यावश्यक है। वर्तमान में कलेक्टर कार्यालय कृषिमंडी के भवन में संचालित किया जा रहा है, जो परिसर भी बहुत बडा परिसर है एवं जनसुविधा को देखते हुये इसी परिसर में नया कलेक्टर कार्यालय निर्मित किया जाये। जनता की सुविधा को देखते हुये कलेक्ट्रेट कार्यालय के समीप रेल्वे स्टेशन, बस स्टॅण्ड, अस्पताल, पुलिस थाना, व्यवहार न्यायालय, तहसील कार्यालय एवं अन्य सभी सर्वसुविधायुक्त सुविधायें होने से उक्त स्थान पर ही कलेक्ट्रेट कार्यालय हेतु भुमि का चयन किया जाना न्यायहित में न्यायोचित है, कलेक्ट्रेट कार्यालय का नवनिर्मित भवन कृषि मंडी प्रांगण में ही संचालित किये जाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन सौपते समय पांढुरना क्षेत्र के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88