जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाटन विधान सभा से किसका सूरज उदय होगा और किसका डूबेगा !

पाटन विस का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद।

पाटन,जबलपुर दर्पण। विगत 15 वर्षो से पाटन मझौली विधान का प्रतिनिधित्व करने वाले अजय विश्नोई 2008 में विधान सभा का चुनाव जीते थे वही 2013 का विधान सभा चुनाव नीलेश अवस्थी से हारे थे फिर 2018 के विधान सभा चुनाव में ठा.मनोहर सिंह का साथ पाकर अजय विश्नोई ने कांग्रेस प्रत्याशी रहे नीलेश अवस्थी को शिकस्त दी थी और अब 2023 के विधान सभा चुनाव में पुनः वही स्थिति निर्मित हुई फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नीलेश अवस्थी को जिला पंचायत सदस्य ठा.मनोहर सिंह का साथ मिल गया और पूरा चुनाव ही अजय विश्नोई V/S मनोहर सिंह हो गया हैं। यदि हम पिछले पन्द्रह वर्षों की बात करे तो आज तक विस क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति ने श्री विश्नोई का खुलकर विरोध नहीं किया।

कांग्रेस प्रत्याशी श्री अवस्थी ने कहा था कि मझले भैया का साथ है तो कांग्रेस की जीत पक्की

राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा की मौजूदगी में भरी सभा में श्री अवस्थी ने कहा था कि ठा.मनोहर सिंह (मझले भैया) का साथ मिलने से कांग्रेस पार्टी पाटन विधान सभा से जीत दर्ज करेगी। राजनैतिक पंडितो का ऐसा मानना है कि जब कांग्रेस ने पाटन विस की टिकिट घोषित की थी उस समय कांग्रेस की टिकिट मांग रहे 5 प्रत्याशियों के बागी तेवरों की वजह से भाजपा प्रत्याशी श्री विश्नोई चालीस से पचास हजार मतों के भरी अंतर से जीत का दावा कर रहे थे। लेकिन अगले दो चार दिनों में विधान सभा का माहौल उस समय गर्मा गया जब कांग्रेस के बागी नेताओं के साथ जिला पंचायत सदस्य ठा.मनोहर सिंह ने श्री विश्नोई के साम्राज्य को जड़ से उखाड़ फेंकने की हुंकार भर दी। और चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। आज की स्थिति में भाजपा लाड़ली बहनों के सहारे जीत का दावा करते दिख रही हैं। वही कांग्रेस ने बाहरी प्रत्याशी और वंशवाद के तहत श्री विश्नोई ने अपने पुत्र को अचानक पाटन विधान सभा के रण में उतारने से कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया जिसके कारण भाजपा में बड़े पैमाने पर असंतोष पनप गया जिसे रोक पाने में श्री विश्नोई असफल रहे और विस क्षेत्र में हुई वोटिंग के बाद के रुझान, भाजपा के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। हालाकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा जनता ने अपना मत देकर अपना निर्णय ईवीएम मशीनों में कैद कर दिया है।

मंडल अध्यक्षों के गढ़ में कांग्रेस दे रही चुनौती

जायजा लेने पहुंची टीम को उस समय बड़ी हैरानी हुई जब पाटन मंडल के ग्वारी बूथ क्रमांक 55 में कांग्रेस ने बड़ी चुनौती पेश कर दी इस पोलिंग बूथ पर कांग्रेस को पहले अपना पोलिंग एजेंट ढूंढने से भी नहीं मिलता था ऐसी जानकारी मिल रही हैं की इस बूथ से कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है। वही कटंगी मण्डल अध्यक्ष के ग्रह ग्राम राजघाट पौड़ी के बूथ क्रमांक 121 में भी कांग्रेस ने भाजपा के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। वोट डालने आए मतदाताओं ने चर्चा के दौरान बताया कि यह पोलिंग हमेशा कांग्रेस जीतती आई है। अब देखना होगा अपनो के रहते हुए भाजपा इस बूथ से जीतती है या फिर हार का सामना करना पड़ सकता हैं।

वोटिंग के दौरान कटंगी निकाय क्षेत्र में विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा की ज्योति जैन और कांग्रेस के पप्पू जैन के बीच में उस समय विवाद खड़ा हो गया जब उन्होंने बूथ के अंदर मतदाताओं को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने से मना किया और बूथ के नियम अनुसार 100 मीटर दूर खड़े होने की बात कही इसी दौरान ज्योति जैन ने अजय विश्नोई को कॉल कर दिया और थोड़ी देर में वे वहा पहुंचकर पप्पू जैन को धमकाने लगे और कहा की ज्यादा नेतागिरी मत करो छः बजे वोटिंग खत्म होने के बाद तुमको देख लूंगा । इस घटना की हम पुष्टि नहीं कर रहे हैं लेकिन इस घटना ने कटंगी निकाय क्षेत्र में बबाल खड़ा कर दिया जिससे कारण भाजपा को यहां से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88