वूमेन आइकन अवार्ड शो का सफलतम आयोजन

जबलपुर दर्पण। मात्र शक्ति को नमन करते हुए जबलपुर एमपी एप द्वारा गत दिवस होटल बी के कास्टल्स में बेंकवाला वूमेन आइकन अवार्ड शो का आयोजन किया गया जिसमे नगर से आई हुई मेकअप आर्टिस्ट, डाक्टर, मीडिया हाउस, मॉडलिंग, समाज सेवा, बैंकिंग सेक्टर में कार्य करने वाली माताओं बहनों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम में युवाओं को मेकअप आर्ट की ट्रेनिंग दी गई, नगर के प्रतिष्ठित डिजाइनर ने अपने ज्वेलरी, एवं कपड़ो की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, नगर के प्रतिष्ठित मेकअप आर्टिस्ट ने ब्राइडल मेकअप का प्रदर्शन किया गया, कार्यक्रम में लगभग 150 महिलाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया आयोजक ओमप्रकाश होतवानी ने बताया कि हमारे समाज में व्यक्ति अपने जीवन काल में बचपन से जवानी तक अपनी माता, बहन, भाभी और पत्नी पर आश्रित रहता है, कोई भी व्यक्ति बिना अपनी माता बहन के सफल नहीं हो सकता है समस्त मात्र शक्ति को आभार देने के लिए ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है



