दिव्यांगों के समग्र पुनर्वास हेतु संकल्पित है सरकार

जबलपुर दर्पण। दिव्यांग समाज के महत्वपूर्ण अंग हैं।उनके पुनर्वास के बिना समाज और राष्ट्र के विकास का सपना अधूरा है। मध्यप्रदेश सरकार दिव्यांगो के समग्र पुनर्वास हेतु कृत संकल्पित है।इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है। दिव्यांगों के शैक्षिक,सामाजिक और आर्थिक पुनर्वास की किसी भी योजना के लिए सरकार पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराने हेतु कटिबद्ध है।
उक्त उद्गार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दिव्यांगों की क्षेत्रीय एबिलिंपिक्स प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।इसके पूर्व आयोजन के सूत्रधार जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र जामदार ने सम्पूर्ण आयोजना पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम अध्यक्ष आरएसएस के प्रांत संघ चालक डॉ. प्रदीप दुबे ने दिव्यांग सेवा को ईश्वरीय आराधना के समतुल्य निरूपित किया।समारोह को विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निःशक्त जन आयुक्त संदीप रजक,डॉ. जितेंद्र अग्रवाल व कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भी संबोधित किया।पूर्व निःशक्त जन आयुक्त दीपांकर बनर्जी,बलदीप सिंह मैनी,नगर निगम सभाध्यक्ष रिकुंज बिज व रेडक्रास के सचिव आशीष दीक्षित मंचासीन रहे। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के दिव्यांग प्रतियोगियों ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग,कुकिंग,टेलरिंग,वेब डिजाइनिंग,बेकरी, फ्लावर मेकिंग, डेटा प्रोसेसिंग,बेस्ट रियूज,फोटोग्राफी व पेंटिंग में अपनी योग्यता और क्षमता का परिचय दिया।
आयोजन में रजनीश अग्रवाल,श्रीमती निधि गुप्ता,मनीषा जैन,रवि बर्मन,अजय सिंह बघेल,प्रदीप तिवारी, डॉ.एच पी तिवारी,विनायक राव बडनेरकर, विवेक मिश्रा,सोनिया सिंह,तृप्ति मिश्रा, नुपूर खरे,आशीष जैन,आर. के. नेमा ,संजय दुलहानी, कोयली सेन,अर्निमा चतुर्वेदी, पुष्पा ठाकुर, उमा पिल्लई,मऊ श्रीवास्तव,सुनील जैन, संजय तिवारी,आलोक साहू,चंदन सिंह राजपूत ,नीतू चौधरी व प्रेम भंडारकर सहित बड़ी संख्या में जन अभियान परिषद परिषद,रेडक्रास सोसायटी और दिव्यांग सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।



