सीजीएचएस, डिस्पेंसरी न 4 में सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

जबलपुर दर्पण। केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) डिस्पेंसरी न 4 में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0पी0 रावत की अध्यक्षता में नगर के वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सलाहकार समिति की मासिक बैठक हेड पोस्ट ऑफिस परिसर जबलपुर में सम्पन्न हुई। डॉ आर0पी0रावत, एडिशनल डायरेक्टर व इस डिस्पेंसरी के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बैठक में उपस्थित डी0 एस0 भारती सीनियर सिटीजन विज़न जबलपुर, अनिल शुक्ला, वरिष्ठ नागरिक परिषद जबलपुर, दिलीप कुंडे वरिष्ठ नागरिक परिषद कटनी, अर्जुन सिंह भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी प्रस्ताव, सुझाव हो बताये। इस पर अनिल शुक्ला ने प्रस्ताव रखा कि वरिष्ठ जनों के समय पर बेहतर इलाज का परामर्श दिया जाए। सलाहकार समिति के समस्त प्रतिनिधियों के लिए परिचय पत्र बनाये जाए एवं मरीज को जो दवाएं डॉक्टरों द्वारा लिखी जाती है उसमें किस मर्ज की दवा है और डोज स्पष्ट लिखा जाना चाहिये । इस पर सभी ने अपनी सहमति जताई। डॉ आर0पी रावत ने प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की और कहा कि वरिष्ठ जनों का समय पर बेहतर इलाज कराने की उचित सलाह व मेडिसन उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। उपस्थित प्रतिनिधियों ने हर्ष प्रकट करते हुए डॉक्टरों व स्टाफ की कार्यशैली व सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। मेडिसन सप्लायर के प्रतिनिधि पंकज नवाठे भी बैठक में उपस्थित रहे। प्रदीप सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया । बैठक की व्यवस्थाओं और सफल बनाने में डिस्पेंसरी स्टाफ मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, डांगी, अनू कुमारी, रवि दहायत, गोपाल भट्ट, हेमराज आर्मो, रंजना सहित सभी का सहयोग सराहनीय रहा।



