जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दारुलउलूम अहले सुन्नत मे दीक्षांत समारोह आज

जबलपुर दर्पण। मुस्लिम धर्मालंबियों का प्रमुख पर्व शबे-बारात आज अक़ीदत के साथ मनाई जाएगी।इस मौके पर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों कि मस्जिदों मे शानदार सजावट कि गई है। मुस्लिम समाज शबे-बारात मे घरों मे हज़रत उवैस करनी रजी. कि बारगाह मे नज़रों न्याज पेश करेंगे। रात्रि मे मुस्लिम बंधु मस्जिदों मे इबादत करेंगे और अल्लाह से तौबा अस्तगफार कर माफ़ी मागेंगे।

ईदगाह रानीताल- मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत मौलाना मुशाहिद रजा कादरी बुरहानी के अनुसार ईदगाह रानीताल मे 25 फरवरी इतवार मुताबिक चौदह शाबान पंद्रहवी शब नमाजे मगरिब बा जमाअत अदा करने के बाद शाबान शरीफ के तीन दुगाने अदा किये जाएँगे व दुआ कि जाएगी। आस्तानए आलिया करीमिया सलामिया रानीताल ईदगाह के सज्जादानशीन सूफी जियाऊल रजा कादरी बुरहानी ने अक़ीदतमंदो से शिरकत फरमाकर फैज़ो बरकात हासिल करने कि अपील कि है।

दारुलउलूम- मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी स्तिथ इस्लामी शिक्षा केंद्र दारूल उलूम अहले सुन्नत मे शबे-बारात के मौके पर सूफिये मिल्लत हज़रत बाबा सैय्यद तनवीर अशरफ शाह जिलानी रहमतुल्ला अलहे के रूहानी फैज़ान से 51 वा दीक्षांत समारोह जश्ने दस्तार बंदी का आयोजन रात्रि 9 बजे किया जाना है। फाज़िले बगदाद जानशीन मोह्द्दिसे आज़म वा सूफिये हिंद अमीर ए मिल्लत हज़रत अल्लामा मौलाना सैय्यद हसन असकरी मियां आयोजन कि सरपरस्ती फरमायेगे । बाबा ए मिल्लत हज़रत सूफी फारुखलकडवाला मुम्बई कि हिमयात एवं हज़रत सैय्यद मुहिय्यूद्दीन अशरफ कि इनायत में हज़रत अल्लामा सैयद अबरार अशरफी गुजरात जलसे कि निज़ामत करेंगे, रहबरे शरीयत हजरत अल्लामा मौलाना सैय्यद इबाद अशरफी , हज़रत अल्लामा मुफ़्ती जहांगीर आलम साहब, खतिबे महाराष्ट्र हज़रत अल्लमा हाफिज़ पीर नवाज़ साहब अपनी नूरानी तक़रीर बयान फरमायगे। सैय्यद महमूद अशरफ,सैय्यद नौशाद अशरफी, शाहिर अशरफी नात शरीफ पेश करेंगे। इस मौके पर 16 आलिम, 7 हाफिज़, 8 कारी स्टूडेंट को सनद (डिग्री) वा दस्तार से नवाजा जाएगा। अराक़ीन कमेटी दारुलउलूम ने अक़ीदत मंदो से शिरकत की गुजारिश कि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88