सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को सहायता राशि का करेंगे अंतरण

डिंडौरी, जबलपुर दर्पण न्यूज। 13 जून को जिले में मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से हितग्राहियों को सहायता राशि का अंतरण करेंगे। बताया गया कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन की श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को अनुमोदित सहायता राशि का 13 जून 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक कर डी.बी.टी. के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खाते में किया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण डिंडौरी जिले के सभी नगरीय निकायों और जनपद पंचायतों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक स्थान पर 20-20 हितग्राहियों को आमंत्रित कर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एनआईसी केंद्र अथवा अन्य उपयुक्त स्थानों पर किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो सकें। कलेक्टर श्रीमती मारव्या श्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहीमूलक योजना की सूचना देकर कार्यक्रम में आंमत्रित करें ताकि उनके खाते में आने वाली राशि की जानकारी प्राप्त हो सके।

