खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाने जिले भर में हुए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन

वक्ताओं ने व्यक्त किए अपने विचार,जीवनी पर डाला गया प्रकाश।

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 120 वीं जयंती मनाने को लेकर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन किए गए, जिले के सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालयों में कार्यक्रमों के आयोजन कराए गए।वक्ताओं ने अपने अपने विचार रख कर डाक्टर भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। विकासखंड शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में बाबा साहब को याद कर भारत के संविधान निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रमों के आयोजन में नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाते हुए जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंत्री अर्जुन झारिया, सेक्टर प्रभारी उत्तम असाटी, सह प्रभारी तेजी लाल झारिया, उदय भान ठाकुर, कद्दू बागवान, बृजमोहन, मानिकपुर सचिव राजेंद्र प्रसाद रजक, उमेश रजक, श्याम कुमार झारिया, प्रदीप कुमार झारिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

भाजपा मंडल शाहपुर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशन में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ व भाजपा के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल शाहपुर के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय के नेतृत्व में शाहपुर मंडल में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजनआनाखेड़ा के शहीसटोला में मंडल अध्यक्ष सुशील राय की उपस्थिति में हुआ, जहां सर्वप्रथम बाबा साहब के चित्र पर तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।मंडल अध्यक्ष ने बाबा साहब के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया और कार्यक्रम के दौरान सभी को मास्क का वितरण कर मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा फल वितरण किया गया भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल के कोषाध्यक्ष रामानुज राव, युवा मोर्चा के जिला मंत्री राकेश परस्ते सहित अन्य ग्राम के लोग मौजूद रहे।

जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में हुआ कार्यक्रम के आयोजन।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत के मार्गदर्शन में जिले भर में उत्साहपूर्वक कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप मनाने के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के आयोजन कराए गए। डॉ. अंबेडकर की जयंती का आयोजन शहपुरा बस स्टैंड के पास मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में बाबा साहब के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसी तरह ग्राम बिजौरी में भी बाबा साहब की जयंती के कार्यक्रम आयोजित किया गया, यहां पर कार्यक्रम के अध्यक्ष शोभाराम झारिया के द्वारा अम्बेडकर जी के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र तिवारी, शोभा राम झारिया,सोनेलाल परस्ते सुरेंद्र साहू महामंत्री पवन झारिया गंगाराम झारिया,नेमलाल झारिया, राहुल रैकवार देवेंद्र बनवासी,नंद किशोर झारिया,नरबद झारिया आशीष कुमार गौतम सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बसपा जिला इकाई डिंडोरी के के नेतृत्व में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। बहुजन समाज पार्टी जिला इकाई डिंडोरी के तत्वाधान में भारत के संविधान रचयिता परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय हेतराम बर्मन ज़ोन इंचार्ज जबलपुर बसपा मध्य प्रदेश विशिष्ट अतिथि दौलत राम बचेहा, ज़ोन इंचार्ज जबलपुर बसपा मध्य प्रदेश विशेष अतिथि राजेंद्र सिंह भदोरिया, विधानसभा अध्यक्ष डिंडोरी जिला महासचिव शिवनंदन बघेल, जिला उपाध्यक्ष ललित बनावल,रामसमुझ चौधरी, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र सेन ,ज्ञानेश्वर दुबे,अशोक अहिरवार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद असगर सिद्दीकी जिला अध्यक्ष बसपा डिंडोरी के द्वारा किया गया।परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि करते हुए पुष्पमाला अर्पण कर नमन करते हुए मोमबत्ती जलाकर जलकर बाबा साहब को याद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88