पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त करने अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण। अखिल आर्यावर्त संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल,जबलपुर के कार्यकर्ता बन्धुओं द्वारा राष्ट्रीय महामंत्री पं कन्हैया रामकृष्ण तिवारी के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदया जी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांग की गई कि वे अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए पश्चिम बंगाल की ममता बैनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करें आगे राष्ट्रीय महामंत्री कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि विगत कई वर्षों से पश्चिम बंगाल में अराजकता का माहौल है और जनता में भय का वातावरण है और अवैध घुसपैठियों को शरण देकर जिनमें रोहिंग्या मुसलमान बहुतायत में हैं देश विरोधी गतिविधियों में बढ़ावा दिया जा रहा है, संभाग महामंत्री सोनू सतनामी ने बताया कि पश्चिम बंगाल का रवैया राष्ट्रहित और जनहित में नहीं अतः उनके इस प्रकार के तानाशाही रवैया को समाप्त करने और जनता को राहत पहुंचाने अपने विशेषाधिकार का उपयोग कर राष्ट्रपति शासन लागू करें। अन्यथा इसके विरोध में अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में आशीष विश्वकर्मा सोनू सतनामी दिलीप वर्मा,रोशन गौतेल, आलोक सिंह, रिंकू वैष्णव, वीरेंद्र कोरी,तनीश कोरी, नेहा सोंधिया, मीना कुमारी, सोनू पाठक, गोविंद ठाकुर, निक्की डहेरिया, राहुल गुप्ता, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित में पश्चिम बंगाल की ममता बैनर्जी सरकार को बर्खास्त करने का निर्णय शीघ्र लेंगे।



