अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
सट्टा पट्टी लिख रहा सटोरिया,रंगे हाथों चढ़ा पुलिस के हत्थे:कब्जे से 3 हजार 560 रूपये जप्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले में चल रहे सट्टे के कारोबार पर अकुंश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक के सक्त निर्देशों के चलते ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि दुर्गा मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंकों पर रूपयो पैसों का दाव लगवाकर सट्टा खिला रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम धर्मेन्द्र झा उम्र 48 वर्ष निवासी अनगढ़ महावीर मंदिर के पास गोरखपुर बताया। जिसके कब्जे से 4 सट्टा पट्टी एवं 3 हजार 560 रूपये जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



